Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राहुल करें दलित लड़की से शादी : अठावले

हमें फॉलो करें राहुल करें दलित लड़की से शादी : अठावले
मुंबई , रविवार, 29 अक्टूबर 2017 (22:10 IST)
मुंबई। केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने सुझाव दिया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को दलित लड़की से शादी करना चाहिए, क्योंकि इस समुदाय के साथ बस खाना खा लेने भर से जातिवाद नहीं हटाया जा सकता है।
 
राहुल गांधी ने हाल ही में एक प्रश्न के उत्तर में कहा था कि यह पुराना प्रश्न है। मैं तकदीर में यकीन करता हूं। जब होगी, तब होगी। भाजपा नीत राजग के घटक रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अगुवा दलित नेता अठावले ने कहा कि वे कांग्रेस नेता को जोड़ी ढूंढने में मदद करेंगे।
webdunia

सामाजिक न्याय राज्यमंत्री ने पूर्व महाराष्ट्र के अकोला में कहा कि वे (गांधी) कभी कभी दलित लोगों के घर जाते है और उनके साथ खाना खाते हैं। मैं सोचता हूं कि उन्हें एक दलित लड़की से शादी कर लेनी चाहिए। यदि जरुरत पड़ी तो मैं उनके लिए जोड़ी ढूंढने में मदद करूंगा। वैसे उन्होंने यह भी कहा कि मेरा इरादा उनका अपमान करने का नहीं है लेकिन मैं देश के सामने एक आदर्श पेश करने के लिए इसका (अंतरजातीय विवाह) का प्रस्ताव रख रहा हूं। मैंने एक ब्राह्मण लड़की से शादी की है जो जातिगत बाधाएं तोड़ने के लिए बीआर अंबेडकर के हल के अनुरूप है। बस साथ खाना खाने से यह (जातिवाद हटाना) हासिल नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि वे अब पप्पू नहीं रहे। वे विश्वास से भरे दिखते हैं और आशा है कि वे अच्छे नेता हो सकते हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

श्रीकांत ने फ्रेंच ओपन में भी लहराया परचम