Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

गेहूं-धान में अंतर नहीं जानते राहुल गांधी : गिरिराज सिंह

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rahul Gandhi
, शनिवार, 2 मई 2015 (14:43 IST)
नई दिल्ली। छुट्टियों से लौटने के बाद किसानों के दर्द को लेकर राहुल गांधी राजनीति कर रहे हैं और यह बात भाजपा को अच्छी नहीं लग रही है। भाजपा नेता लगातार राहुल गांधी पर हमले कर रहे हैं। साक्षी महाराज के बाद अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल पर हमला बोला है।

उन्होंने राहुल के 'किसान प्रेम' को स्टंट करार देते हुए खेती को लेकर उनकी समझ पर सवाल उठाए। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल को तो धान और गेहूं के बीच तक का अंतर मालूम नहीं है।

साक्षी महाराज के बयान के बाद राहुल पर शनिवार को लगातार दूसरे दिन तीखा हमला बोला गया। इस बार मोर्चा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने संभाला। उन्होंने राहुल पर कलावती का ताना मारते हुए कहा कि 'राहुल गांधी किसानों के दुख दर्द को क्या जानें। जो अपनी सरकार के रहते कलावती के दु:ख-दर्द को दूर नहीं कर पाए, वह अब किसानों की बात कर रहे हैं। तब लोकसभा में कलावती की काफी चर्चा हुई, लेकिन राहुल उनका दुख दूर नहीं कर पाए।'

गिरिराज सिंह ने इसे राहुल गांधी का यह एक क्रूर मजाक बताते हुए कहा कटाक्ष किया, 'जिन्हें पता नहीं है कि धान और गेहूं में अंतर क्या होता है, मौसम क्या होता है, वह किसानों की बात कर रहे हैं। (एजेंसियां)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi