Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल गांधी बोले- मध्यम वर्ग झुलस रहा है मोदी जी

Advertiesment
हमें फॉलो करें राहुल गांधी बोले- मध्यम वर्ग झुलस रहा है मोदी जी
, बुधवार, 4 अप्रैल 2018 (18:57 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने डीजल और पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बुधवार को निशाना साधा और कहा कि ईंधन के बढ़े दाम से देश का गरीब और मध्यम वर्ग झुलस रहा है।


गांधी ने ट्वीट किया कि ईंधन की बढ़ती कीमतों में गरीब और मध्यम वर्ग झुलस रहा है। उन्होंने इस ट्वीट के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया है, जिस पर लिखा है 'गलत सूचनाओं का बादशाह'। इसमें मोदी पेट्रोल-डीजल के दाम कम होने की बात करते हुए दिखाए गए हैं।

वीडियो पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस वीडियो में हमारे प्रधानमंत्री निश्चित रूप से किसी अन्य देश के बारे में बात कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिन में पेट्रोल के दाम साढ़े चार साल में सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

जेट एयरवेज देगी किराए में 30 प्रतिशत तक छूट