Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

डेल्टा प्लस वैरिएंट पर राहुल गांधी ने पूछे 3 सवाल...

हमें फॉलो करें डेल्टा प्लस वैरिएंट पर राहुल गांधी ने पूछे 3 सवाल...
, शुक्रवार, 25 जून 2021 (11:50 IST)
नई दिल्ली देश में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप के कई मामले सामने आए हैं। इस बीच पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से सवाल किया कि इसकी रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर जांच क्यों नहीं हो रही है?
 
उन्होंने ट्वीट किया, 'डेल्टा प्लस वैरिएंट पर मोदी सरकार से प्रश्न- इसकी जांच व रोकथाम के लिए बड़े स्तर पर टेस्टिंग क्यों नहीं हो रही है? टीके इस पर कितने प्रभावशाली हैं और पूरी जानकारी कब मिलेगी? तीसरी लहर में इसे नियंत्रित करने की क्या योजना है?'
 
उल्लेखनीय है कि कई विशेषज्ञों ने कोरोना वायरस के इस स्वरूप पर चिंता प्रकट करते हुए कहा है कि यह तीसरी लहर का कारण बन सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी पिछले दिनों वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप को चिंताजनक करार दिया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुजफ्फरपुर: होटल पर रुकी थी बारात से लौट रही बस, तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 14 को कुचला