Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राहुल गांधी बोले भाजपा-संघ के साथ इंडियन स्टेट से लड़ रहे, कही 4 बड़ी बातें

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rahul Gandhi

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, बुधवार, 15 जनवरी 2025 (17:25 IST)
दिल्ली में कांग्रेस के नए मुख्यालय के उद्घाटन के मौके पर राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि भाजपा और RSS ने देश की सभी संस्थानों पर कब्जा कर लिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस न सिर्फ भाजपा और RSS, बल्कि इंडियन स्टेट (भारत सरकार) से भी लड़ाई लड़ रही है। 
 
जानिए उनके भाषण की बड़ी बातें
 
1. भागवत का बयान देशद्रोह
राहुल गांधी ने कहा कि मोहन भागवत कह रहे हैं कि 1947 में भारत को सच्ची आजादी नहीं मिली थी। मोहन भागवत का यह बयान हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के साथ-साथ हर एक भारतीय नागरिक का अपमान है। भागवत का कमेंट हमारे संविधान पर हमला है।
 
भागवत हर दो-तीन दिन में अपने बयानों से देश को यह बताते रहते हैं कि वह स्वतंत्रता आंदोलन और संविधान के बारे में क्या सोचते हैं। उन्होंने हाल ही में जो कहा वह देशद्रोह है, क्योंकि उनके बयान का मतलब है कि संविधान का कोई औचित्य नहीं है। राहुल ने कहा आगे कहा;- भागवत के हिसाब से अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की लड़ाई का कोई महत्व ही नहीं है। मोहन भागवत अगर किसी और देश में ऐसे बयान देते तो गिरफ्तार हो जाते। उनके खिलाफ केस भी चलाया जाता।
दरअसल, भागवत ने 13 जनवरी को इंदौर में एक कार्यक्रम में कहा था कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की तिथि ‘प्रतिष्ठा द्वादशी’ के रूप में मनाई जानी चाहिए, क्योंकि अनेक सदियों से दुश्मनों का आक्रमण झेलने वाले देश को सच्ची स्वतंत्रता इस दिन मिली थी।
 
2. क्या कृष्ण, बुद्ध और नानक RSS की विचारधारा से हैं?
राहुल गांधी ने कहा- हमारी विचारधारा कल सामने नहीं आई। हमारी विचारधारा हजारों साल पुरानी है। यह हजारों सालों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की विचारधारा से लड़ रही है।
हमारे अपने प्रतीक हैं। हमारे पास शिव हैं। हमारे पास गुरुनानक हैं। हमारे पास कबीर हैं। हमारे पास महात्मा गांधी हैं। ये सभी हमें यानी देश को सही रास्ता दिखाते हैं। क्या गुरुनानक संघ की विचारधारा हैं? क्या बुद्ध संघ की विचारधारा हैं? क्या भगवान कृष्ण संघ की विचारधारा हैं? इनमें से कोई नहीं। इनमें से सभी ने लोगों की समानता और भाईचारे के लिए लड़ाई लड़ी।
 
3. कांग्रेस की विचारधारा संविधान से चलती है
राहुल ने कहा, 'यह मत सोचिए कि हम निष्पक्ष लड़ाई लड़ रहे हैं। इसमें कोई निष्पक्षता नहीं है। यदि आप मानते हैं कि हम भाजपा या RSS नामक राजनीतिक संगठन से लड़ रहे हैं, तो आप समझ नहीं पा रहे कि क्या चल रहा है। यह दो विचारों के बीच लड़ाई है। एक हमारा विचार है जो संविधान का विचार है। दूसरी तरफ RSS का विचार है जो इसके उलट है।
 
4. चुनाव आयोग को निष्पक्ष होने की जरूरत
राहुल ने कहा- आज सभी जांच एजेंसियों को सिर्फ यही काम दिया गया है कि कैसे विपक्षी नेताओं को घेरा जाए और उन्हें जेल भेजा जा सके। आज चुनाव आयोग को भी खुद को पाक-साफ करने की जरूरत है। चुनाव आयोग को भी महाराष्ट्र और हरियाणा चुनाव का डेटा देना चाहिए, लेकिन चुनाव आयोग इसे नजरअंदाज कर रहा है।
 
राहुल ने कहा कि हमें कैसे भरोसा होगा कि इलेक्टोरल सिस्टम सही है। चुनाव आयोग को साबित करना चाहिए कि चुनाव पारदर्शी तरीके से हो रहे हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रवेश वर्मा के खिलाफ EC ने दिया FIR का आदेश, नामांकन के दौरान बांटे थे जूते