Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राहुल गांधी ने शेयर किया मार्शल आर्ट का वीडियो, बोले शुरू हो रही भारत डोजो यात्रा

हमें फॉलो करें bharat dojo yatra

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 29 अगस्त 2024 (15:08 IST)
Rahul Gandhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मार्शल आर्ट से संबंधित एक वीडियो जारी किया और कहा कि जल्द ही ‘भारत डोजो यात्रा’ शुरू हो रही है। डोजो आमतौर पर मार्शल आर्ट के लिए एक प्रशिक्षण कक्ष या स्कूल को कहा जाता है। ALSO READ: राहुल गांधी ने किया डीटीसी बस में सफर, चालकों और मार्शल के मुद्दों पर की बात
 
उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर जो वीडियो शेयर किया है वो इस साल की शुरुआत में निकाली गई ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के समय का है। वीडियो में वह कई बच्चों के साथ मार्शल आर्ट की बारीकियां साझा करते नजर आ रहे हैं।
 
राहुल गांधी ने इस वीडियो के साथ पोस्ट किया, 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान, जब हमने हजारों किलोमीटर की यात्रा की तो हर शाम अपने विश्राम स्थल पर जिउ-जित्सु का अभ्यास करने की हमारी दैनिक दिनचर्या थी। फिट रहने के एक सरल तरीके के रूप में जो शुरू हुआ वह तेजी से एक सामुदायिक गतिविधि में बदल गया।’
 
उनका कहना था कि हमारा लक्ष्य इन युवाओं को ध्यान, जिउ-जित्सु, ऐकिडो और अहिंसक संघर्ष की तकनीकों के सामंजस्यपूर्ण मिश्रण ‘जेंटल आर्ट’ की सुंदरता से परिचित कराना था। हमारा उद्देश्य उनमें हिंसा को सज्जनता में बदलने का मूल्य पैदा करना, उन्हें अधिक दयालु और सुरक्षित समाज बनाने के लिए औजार मुहैया कराना था।
 
उन्होंने कहा कि वह लोगों के साथ राष्ट्रीय खेल दिवस पर अपना अनुभव साझा करना चाहते हैं, उम्मीद है कि उनमें से कुछ लोग सौम्य कला का अभ्यास करने के लिए प्रेरित होंगे।
 
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि भारत डोजो यात्रा जल्द ही आ रही है। गांधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर से की थी जिसका दो महीने के बाद मुंबई में समापन हुआ था। हालांकि इससे पहले की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में उन्होंने कन्याकुमारी से श्रीनगर तक पदयात्रा की थी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Reliance ने दीं 1.7 लाख नई नौकरियां, कुल 6.5 लाख हुई कर्मचारियों की तादाद