Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सैन्य अधिकारियों और उनकी महिला मित्रों पर हमले को लेकर राहुल ने साधा केंद्र और एमपी सरकार पर निशाना

कहा कि महिला विरोधी अपराधों पर भाजपा सरकारों का रवैया नकारात्मक

हमें फॉलो करें बड़ी खबर, NTA ने रोकी NEET UG 2024 की काउंसलिग

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, गुरुवार, 12 सितम्बर 2024 (14:53 IST)
Rahul Gandhi targeted BJP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मध्यप्रदेश में 2 सैन्य अधिकारियों (military officers) और उनकी 2 महिला मित्रों पर कथित हमले तथा इनमें से 1 महिला से दुष्कर्म की घटना को लेकर गुरुवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों को लेकर भाजपा की सरकारों का रवैया नकारात्मक है। उन्होंने यह दावा भी किया कि भाजपा शासित राज्यों में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगभग ध्वस्त हो चुकी है।
 
मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में मंगलवार देर रात बदमाशों ने पिकनिक मना रहे 2 युवा सैन्य अधिकारियों और उनकी 2 महिला मित्रों पर हमला कर दिया और उनमें से 1 महिला से कथित रूप से बलात्कार किया। इस घटना के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

 
राहुल गांधी ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि मध्यप्रदेश में सेना के 2 जवानों के साथ हिंसा और उनकी महिला साथी के साथ दुष्कर्म पूरे समाज को शर्मसार करने के लिए काफी है। भाजपा शासित राज्यों की कानून व्यवस्था लगभग अस्तित्वहीन है और महिलाओं के खिलाफ दिन-प्रतिदिन बढ़ते अपराधों पर भाजपा सरकार का नकारात्मक रवैया अत्यंत चिंताजनक।

 
जिम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे? : उन्होंने कहा कि अपराधियों का ये दुस्साहस प्रशासन की पूर्ण नाकामी का परिणाम है और इस कारण देश में पनपता असुरक्षित वातावरण भारत की बेटियों की स्वतंत्रता, उनकी आकांक्षाओं पर बंदिश है। राहुल गांधी का कहना था कि समाज और सरकार दोनों के लिए यह शर्मिंदगी का विषय है और उन्हें गंभीरता से विचार करना चाहिए कि देश की आधी आबादी की रक्षा की जिम्मेदारी से कब तक आंख चुराएंगे?
 
प्रियंका गांधी वाद्रा ने भी साधा निशाना : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने इस घटना को लेकर 'एक्स' पर पोस्ट किया कि मध्यप्रदेश में सेना के अधिकारियों को बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म एवं उत्तरप्रदेश में राजमार्ग पर 1 महिला का निर्वस्त्र शव मिलने की घटनाएं दिल दहलाने वाली हैं।

 
हर दिन 86 महिलाएं बलात्कार और बर्बरता का शिकार : उन्होंने कहा कि देश में हर दिन 86 महिलाएं बलात्कार और बर्बरता का शिकार हो रही हैं। घर से लेकर बाहर तक औरसड़क से लेकर दफ्तर तक महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं। देश की आधी आबादी न सिर्फ असुरक्षित है बल्कि ऐसी बर्बरताओं की वजह से हर दिन करोड़ों महिलाओं का हौसला टूटता है।
 
प्रियंका गांधी के अनुसार महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रधानमंत्रीजी बड़ी-बड़ी बातें तो करते हैं लेकिन देशभर की महिलाएं अब भी अपनी सुरक्षा के लिए एक गंभीर प्रयास का इंतजार कर रही हैं। उन्होंने सवाल किया कि यह इंतजार आखिर कब खत्म होगा?(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

CJI के घर गणेश पूजा में क्यों शामिल हुए पीएम मोदी, विपक्ष के सवाल पर भाजपा नाराज