Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कुरुक्षेत्र में खौला राहुल गांधी का खून, 15 मिनट में चीन को बाहर फेंक देते

हमें फॉलो करें कुरुक्षेत्र में खौला राहुल गांधी का खून, 15 मिनट में चीन को बाहर फेंक देते
, बुधवार, 7 अक्टूबर 2020 (17:27 IST)
नई दिल्ली। कुरुक्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने हुंकार भरी और कहा कि अगर हमारी सरकार होती तो चीन को 15 मिनट में भारत की सीमा से बाहर फेंक देते। किसान आंदोलन (farmers movement) के दौरान राहुल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कायर तक कह दिया।
उन्होंने कहा कि चीन ने हमारी सीमा में घुसने का दुस्साहस किया, हमारे सैनिकों को मारने की जुर्रत की क्योंकि पीएम मोदी ने देश को कमजोर कर दिया।
 
उन्होंने कहा कि यदि देश में यूपीए की सरकार होती तो चीन एक कदम भी आगे बढ़ाने की हिम्मत नहीं कर पाता। उसे भारत की जमीन से बाहर फेंक दिया गया होता। दरअसल, राहुल गांधी पंजाब से ट्रैक्टर यात्रा के जरिए हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचे थे।
उन्होंने सवाल उठाया कि पहले मोदी ने कहा था कि चीन हमारे इलाके में नहीं घुसा है, फिर हमारे 20 जवान कैसे मारे गए, उन्हें किन लोगों ने मारा? उल्लेखनीय है कि 15-16 की रात हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गए थे। इनमें कर्नल संतोष बाबू भी शामिल थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बिहार चुनाव, 'झोपड़ी' में एकजुट हो रहे हैं भाजपा के बागी