Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कितने दिनों से नहीं धुले हैं आपको रेल यात्रा में मिले कंबल

हमें फॉलो करें कितने दिनों से नहीं धुले हैं आपको रेल यात्रा में मिले कंबल
भारतीय रेलों के तीनों एसी क्लास (थर्ड, सेकंड और फर्स्ट) में कंबल आपको काफी सुविधाजनक मिलते हैं। इसके लिए आपको टिकिट पर अलग से चार्ज किया जाता है। आपको एक ऐसा सच पता चलने वाला है जिससे आपको असुविधा होना निश्चित है। 



रेलवे में दिए जाने वाले कंबल एक सुविधा का हिस्सा हैं। जिन्हें पूरे भरोसे के साथ यात्री इस्तेमाल करते हैं परंतु क्या यह सुविधा सफाई के मानक पर खरी उतरती है? इसका जवाब चौंकाने वाला है। 
 
लंबी दूरी में रेलवे के कंबल को धुला समझकर अगर आप आराम से इस्तेमाल कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि आपके दिए गए कंबल बहुत दिनों से नहीं धुले हैं। 
 
संसद में हुई एक चर्चा के अनुसार भारतीय रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे में आगे से दिए जाने वाले कंबल हर इस्तेमाल के बाद धोए जाएंगे। अभी रेलवे में इस्तेमाल होने वाले कंबल दो महीने बाद धुलते हैं। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत-जिम्बाब्वे तीसरे वनडे मैच : भारत को जीत के लिए मिला 124 रनों का लक्ष्य