Publish Date: Wed, 12 Jul 2017 (17:42 IST)
Updated Date: Wed, 12 Jul 2017 (17:45 IST)
नई दिल्ली। पूर्वोत्तर में हो रही भारी बारिश के कारण ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और यह कई क्षेत्रों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बिहार में कोसी नदी का जलस्तर पर भी बढ़ा हुआ है और यह खगड़िया जिले के बालतारा में खतरे के निशान से करीब 1 मीटर ऊपर बह रही है।
केंद्रीय जल आयोग से मिली जानकारी के अनुसार पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में ब्रह्मपुत्र का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। कई क्षेत्रों में बाढ़ का पानी आने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हुआ है। एक खबर के अनुसार काजीरंगा नेशनल पार्क के बड़े हिस्से में पानी भर गया है।
ब्रह्मपुत्र कांतापुर जिले में भी खतरे के निशान से करीब 32 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। इसके अलावा गोलपाड़ा तथा धुबरी में भी जलस्तर बढ़ा हुआ है और यह खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है। (वार्ता)