Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दिल्ली NCR में राहत भरी बारिश, मानसून के लिए अभी करना होगा इंतजार

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rain in Delhi NCR
, शुक्रवार, 2 जुलाई 2021 (19:07 IST)
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को हुई बारिश से पिछले तीन दिनों से लू से जूझ रहे दिल्लीवासियों को कुछ राहत मिली। मौसम विभाग ने शाम को आंधी चलने और बारिश होने का अनुमान जताया था।
 
राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो 2012 के बाद जुलाई में दर्ज किया गया सर्वाधिक तापमान था।
 
विभाग के अनुसार, शहर में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े 8 बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 25 प्रतिशत रहा। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि शहर में 7 जुलाई तक मानसून आने की ‘कोई संभावना’ नहीं है।
 
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार शाम को मौसम में अचानक बदलाव हुआ और तेज गति से हवाएं चलने लगी तथा कुछ क्षेत्रों में बारिश भी हुई।
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

NASA ने शेयर किया आकाशगंगा का अद्भुत नज़ारा, देखकर लोग हो रहे दीवाने