Publish Date: Thu, 07 Sep 2023 (13:04 IST)
Updated Date: Thu, 07 Sep 2023 (13:20 IST)
Mumbai rain news : मुंबई में लगभग एक महीने के लंबे अंतराल के बाद गुरुवार से बारिश का दौर फिर शुरू हो गया। इससे बढ़ती गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान शहर और उपनगरों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है।
शहर में सुबह से ही मध्यम से भारी बारिश हो रही है। बारिश के कारण मुंबई की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। बारिश के कारण यातायात धीमा हो गया है। उपनगरों में मुख्य सड़कों पर कुछ स्थानों पर भारी जाम लग गया।
वाहन चालकों का कहना है कि लंबे अंतराल के बाद हुई बारिश से सड़कों पर फिसलन हो गई और ब्रेक लगाने के बाद दोपहिया और चार पहिया वाहनों के फिसलने की कुछ घटनाएं भी हुई हैं।
जन्माष्टमी पर मुंबई में हुई बारिश से 'गोविंदाओं' में खासा उत्साह दिखाई दिया। सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि आज दही हांडी है और बारिश ने मुंबई करों को निराश नहीं किया।
महानगर में सुबह 8 बजे तक पिछले 24 घंटे की अवधि में द्वीप शहर में 8.11 मिलिमीटर, पूर्वी उपनगरों में 15.87 मिलीमीटर और पश्चिमी उपनगरों 12.45 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। अरब सागर में शाम 4 बजकर 43 मिनट 3.05 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंक है। ऐसे में भारी बारिश के साथ उंची लहर उठने से बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta