Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Weather Updates: राजस्थान और मध्यप्रदेश में हुई वर्षा, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

हमें फॉलो करें Weather Updates: राजस्थान और मध्यप्रदेश में हुई वर्षा, जानिए अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?
, मंगलवार, 11 अक्टूबर 2022 (08:30 IST)
नई दिल्ली। पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान और मध्यप्रदेश में वर्षा हुई। अन्य राज्यों में बारिश का दौरदारा जारी है। एक पश्चिमी विक्षोभ ऊपरी इलाकों पर एक ट्रफ रेखा के रूप में बना हुआ है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वोत्तर राजस्थान और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है।
 
एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे श्रीलंका क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। एक ट्रफ रेखा पूर्वोत्तर अरब सागर से होते हुए गुजरात होते हुए पूर्वोत्तर राजस्थान तक फैली हुई है।

 
पिछले 24 घंटों की मौसमी हलचल : पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पूर्वी गुजरात, विदर्भ के कुछ हिस्सों, मराठवाड़ा, कर्नाटक, तमिलनाडु, रायलसीमा, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश हुई। तेलंगाना, तटीय आंध्रप्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। दक्षिण छत्तीसगढ़ और शेष उत्तर-पूर्व भारत में हल्की से मध्यम बारिश हुई। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और पंजाब में हल्की बारिश हुई।
 
अगले 24 घंटों की संभावित गतिविधि : अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, साथ ही पूर्वोत्तर भारत और इसके आसपास के क्षेत्रों में स्थानीय रूप से भारी बारिश हो सकती है। मध्यभारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है और कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है।
 
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, छत्तीसगढ़, रायलसीमा, तमिलनाडु में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

 
पुडुचेरी, कराईकल और आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्रप्रदेश, यनम, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, केरल, माहे और लक्षद्वीप में गरज के साथ छिटपुट बारिश संभव है। पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पूर्वी राजस्थान और गुजरात में गरज के साथ छिटपुट हल्की बारिश संभव है।
 
Edited by: Ravindra Gupta(स्काईमेट)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश से हाहाकार, 17 जिलों के 8.43 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित