Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

राजस्थान का राजनीतिक रण : सचिन पायलट और अन्य 18 विधायकों की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई

हमें फॉलो करें राजस्थान का राजनीतिक रण : सचिन पायलट और अन्य 18 विधायकों की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई
, सोमवार, 20 जुलाई 2020 (10:21 IST)
जयपुर। कांग्रेस के बागी सचिन पायलट व 18 अन्य विधायकों की विधानसभा अध्यक्ष के नोटिसों को चुनौती देने वाली याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट में  शुरू हो चुकी है।
 
पायलट और कांग्रेस के 18 अन्य विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष द्वारा जारी अयोग्यता नोटिसों को चुनौती दी है। याचिका में नोटिस को कांग्रेस की एक शिकायत के आधार पर चुनौती दी गई है, जिसमें पार्टी ने कहा था कि पार्टी व्हिप की अवज्ञा करने को लेकर विधायकों को राजस्थान विधानसभा की सदस्यता के लिए अयोग्य घोषित किया जाना चाहिए। उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने स्पीकर के नोटिस के खिलाफ असंतुष्ट विधायकों की याचिका पर सुनवाई शुक्रवार शाम स्थगित कर दी थी।
 
संजय जैन पर खरीद-फरोख्त का आरोप : कांग्रेस विधायक राजेन्द्र गुढा ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार को अस्थिर करने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोपों में गिरफ्तार किए गए संजय जैन ने उनसे करीब आठ महीने पहले संपर्क कर उनकी मुलाकात पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और अन्य भाजपा नेताओं से करवाने को कहा था।
 
गुढा ने कहा कि भाजपा का यह गेम प्लान कई दिनों से चल रहा था। आठ महीने पहले जैन मेरे पास आए थे और मुझे वसुंधरा राजे और अन्य भाजपा नेताओं से मिलने को कह रहे थे। उनके मध्यस्थता करने वाले लोग सक्रिय थे लेकिन वे अपने प्रयासों में सफल नहीं हुए।

उन्होंने दावा किया कि जैन ने उन्हें राजे से नई दिल्ली में और उसके बाद जयपुर में मिलने को कहा था। गुढा ने कहा कि भाजपा सदन में शक्ति परीक्षण की मांग नहीं कर रही है क्योंकि वे जानते हैं कि हम बहुमत में हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इमरान मंत्रिमंडल के 7 सदस्यों के पास दोहरी नागरिकता