Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

कश्मीर-चीन पर विपक्ष को साधेंगे राजनाथ-सुषमा

हमें फॉलो करें कश्मीर-चीन पर विपक्ष को साधेंगे राजनाथ-सुषमा
, गुरुवार, 13 जुलाई 2017 (15:56 IST)
नई दिल्ली। गृहमंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शुक्रवार को विपक्षी दलों के नेताओं को चीन के साथ जारी गतिरोध और कश्मीर की स्थिति के बारे में जानकारी देंगे। 
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस बारे में बैठक के लिए प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं को आमंत्रित किया गया है, जहां दोनों वरिष्ठ मंत्री भारत-चीन सीमा पर वर्तमान स्थिति और जम्मू-कश्मीर के बारे में जानकारी देंगे। 
 
विपक्षी नेताओं को सरकार के कदम से भी अवगत कराया जाएगा। सोमवार से शुरू हो रहे संसद सत्र से पहले सरकार एक तरह से अपने सबसे बड़े पड़ोसी देश और कश्मीर मुद्दे से निपटने के बारे में आम सहमति बनाना चाहती है।
 
ताजा गतिरोध के संबंध में भारत ने चिंता व्यक्त की है कि भारत-तिब्बत से सटे सिक्किम क्षेत्र में डोकलाम में चीन यथास्थिति को बदलने का प्रयास कर रहा है। डोकलाम में भारतीय सैनिकों ने चीनी सैनिकों को सड़क निर्माण करने से रोका था। 
 
इस क्षेत्र का भारतीय नाम डोकलां है और इस क्षेत्र पर चीन अपना दावा कर रहा है, वहीं जम्मू-कश्मीर में सोमवार को अनंतनाग जिले में अमरनाथ यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों पर आतंकी हमले में 7 श्रद्धालु मारे गए हैं। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

नोटबंदी : अभी भी हो रही है 500 और 1000 के नोटों की गिनती