Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पैलेट गन के प्रयोग पर क्या बोले राजनाथ

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rajnath Singh
नई दिल्ली , गुरुवार, 21 जुलाई 2016 (12:51 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री राजनाथसिंह ने जम्मू कश्मीर में पैलेट गन के इस्तेमाल पर गुरुवार को लोकसभा में कहा कि यह गन नॉन लीथल (गैर जानलेवा) श्रेणी की गन में आती है।  
 
राजनाथ सिंह ने बताया कि सुरक्षा बलों के कई जवान शहीद हुए। भीड़ को रोकने के लिए पैलेट गन का प्रयोग किया गया। लोग घायल हुए, लेकिन मृत्यु एक की हुई। कुल 53 घायल हैं, जिनमें 23 की एक आंख में चोट लगी।
 
इससे पहले भी पैलेट गन का प्रयोग 2010 में भी हुआ था। मृत्यु 6 की हुई थी। 198 लोगों की आंख में चोट लगी थी। कई लोग पूरी तरह से दृष्टिबाधित हो गए थे। हालांकि यह हथियार गैर जानलेवा गन की श्रेणी में आता है, अत: अब एक एक्सपर्ट की कमेटी बनेगी और वह देखेगी कि दूसरा विकल्प क्या हो सकता है? दो महीने में इसकी रिपोर्ट आएगी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत में आतंकवाद फैला रहा है पाकिस्तान-राजनाथसिंह