Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजनाथ के भाषण का वीडियो साझा कर राहुल ने साधा मोदी पर निशाना

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rajnath Singh
नई दिल्ली , रविवार, 11 फ़रवरी 2018 (00:19 IST)
नई दिल्ली। पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से नेहरू-गांधी परिवार पर हमला बोलने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथसिंह के 2015 के एक भाषण का वीडियो ट्विटर पर साझा किया, जिसमें राजनाथ देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। राहुल ने ‘सच बोलने के लिए’ राजनाथ का शुक्रिया भी अदा किया। 
 
राहुल ने ट्विटर पर लिखा कि सत्ता को सच बताने के लिए राजनाथसिंह जी आपका शुक्रिया। सत्यमेव जयते।’ अपने ट्वीट में राहुल ने राजनाथ को भी टैग किया। केंद्रीय गृहमंत्री ने 2015 में यह भाषण नेहरू जयंती पर आयोजित एक कार्यक्रम में दिया था। 14 नवंबर 2015 को अपने संबोधन में राजनाथ ने कहा था कि नेहरू ऐसे नेता थे जिन्होंने स्वतंत्रता संघर्ष में हिस्सा लिया और देश में लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में काम किया। 
 
राजनाथ ने यह भी कहा था कि नेहरू के शासनकाल में कई विकासशील देशों ने उनके बारे में लिखा और उनकी सराहना की। राहुल और कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार पर अक्सर आरोप लगाती है कि वह नेहरू एवं उनके उत्तराधिकारियों के योगदान को मान्यता नहीं देती।

प्रधानमंत्री मोदी ने बीते बुधवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान अपने संबोधन में नेहरू-गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए इस टिप्पणी की आलोचना की थी कि देश को नेहरू के कारण लोकतंत्र मिला था। मोदी ने कहा था कि कैसे कोई नेता कह सकता है कि भारत को पंडित नेहरू और कांग्रेस पार्टी के कारण लोकतंत्र मिला? क्या उन्होंने भारतीय इतिहास को ऐसे ही पढ़ा है? यह कैसा अहंकार है?’ (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आधार नहीं होने पर भी आपको मिलेंगी ये सुविधाएं