Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का निधन

फिल्म पद्मावत के विरोध से देश भर में सुर्खियों में आए थे

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rajput Karni Sena founder Lokendra Singh Kalvi passed away

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 14 मार्च 2023 (09:39 IST)
राजपूत करणी सेना के संस्‍थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का जयपुर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी पिछले दिनों ब्रेन स्ट्रोक आने के बाद जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती थे, जहां सोमवार रात उन्होंने अंतिम सास ली। उनका पार्थिव शरीर आज जयपुर के राजपूत समाज के भवन में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा जिसके बाज उनके पैतृक गांव कालवी में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
 
लोकेंद्र सिंह कालवी ने 2005 में राजपूत करणी सेना की स्थापना की थी और फिल्मों को लेकर अपने मुखर विरोध के चलते वह चर्चा में आए थे। दीपिका पादुकोण की फिल्म पद्मावत को लेकर लोकेंद्र सिंह कालवी ने राजस्थान के साथ देश के अन्य कई राज्यों में विरोध का झंडा बुलंद किया था। लोकेंद्र सिंह कालवी ने फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को खुले तौर पर धमकी दे दी थी। राजस्थान के बाहर मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में उन्होंने राजपूत करणी सेना का विस्तार किया था।
 
लोकेंद्र सिंह कालवी का जन्म मध्य राजस्थान के नागौर जिले के कालवी गांव में हुआ था। उनके पिता कल्याण सिंह कालवी की राजनीति में गहरी पैठ थे और वह मंत्री पद पर भी रहे। पिता के निधन के बाद लोकेंद्र सिंह कालवी ने राजनीति में एंट्री की लेकिन उनको खास सफलता नहीं हासिल हुई। राजनीति में सफल नहीं होने के बाद लोकेंद्र सिंह कालवी ने राजस्थान में जाति की राजनीति का झंडा बुलंद किया और राजपूत समाज से जुड़े कई मुददों पर उग्र प्रदर्शन किया। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज अरविंद केजरीवाल भोपाल से करेंगे AAP का चुनावी शंखनाद, मुफ्त गारंटी और ओपीएस की बहाली मुख्य चुनावी मुद्दा