Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

'राम जन्मभूमि' पर जरूर बनेगा राम मंदिर : स्वामी स्वरूपानंद

हमें फॉलो करें 'राम जन्मभूमि' पर जरूर बनेगा राम मंदिर : स्वामी स्वरूपानंद
उज्जैन , मंगलवार, 17 मई 2016 (23:16 IST)
उज्जैन। द्वारका पीठ शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती ने जोर देते हुए कहा है कि जहां भगवान राम का जन्म हुआ वहां राम मंदिर जरूर बनेगा। 
         
स्वरूपानंद ने सोमवार को यहां सिंहस्थ के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजनेता पहले कहते रहे 'रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे', फिर कहा, मंदिर कहीं बनाएंगे और अब कह रहे हैं मंदिर नहीं बनाएंगे, लेकिन जहां भगवान राम का जन्म हुआ है, वहां राम मंदिर जरूर बनेगा।
         
उन्होने साईं बाबा पर एक बार फिर हमला बोलते हुए कहा कि राम के समानांतर साईं को खड़ा कर दिया गया, साईं चालीसा, साईं मूर्तियां बैठाकर राम का विकल्प बना दिया गया। आजादी आई और भारत को धर्मनिरपेक्ष राज्य घोषित किया गया, लेकिन भारत के राष्ट्रीय स्वरूप को गायब कर दिया। अब बच्चों में राम के आदर्श लाने हैं तो सभी स्कूल कॉलेजों में राम का चित्र लगवा दिया जाए।
         
बाबा महाकालेश्वर शिवलिंग के क्षरण के विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि शुद्ध गाय का दूध, दही से महाकाल का अभिषेक होगा तो क्षरण नहीं होगा, केमिकल युक्त सामग्रियों के कारण क्षरण हो रहा है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

लाभ के पद में फंसे 21 'आप' विधायक तुरंत इस्तीफा दें : अजय माकन