अयोध्या में अनूठी मुहिम, राम नाम जपो भाग्य जगाओ...
जलगांव का 40 सदस्यीय दल Ayodhya में कर रहा है लोगों को जागरूक
Publish Date: Wed, 31 Jan 2024 (19:29 IST)
Updated Date: Wed, 31 Jan 2024 (20:41 IST)
Ayodhya Ram Mandir: महाराष्ट्र के जलगांव से आया 40 सदस्यीय दल अयोध्या में अनूठी मुहिम चला रहा है। यह दल प्रशासनिक कार्यों में तो सहयोग कर ही रहा है साथ ही लोगों को राम नाम की महिमा बता रहा है। रामद्वारे का यह दल लोगों से शराब, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, मांसाहार जैसी बुराइयों को छोड़ने की अपील भी लोगों से कर रहा है।
इस दल में पुरुष और महिलाएं दोनों ही शामिल हैं। ये लोग अयोध्या में घूम-घूम कर अयोध्या आने वाले राम भक्तों को राम नाम की महिमा के बारे मे जागरूक कर रहे हैं। दल के सदस्यों ने बताया कि अयोध्या आने वाले लोगों का कल्याण हो इसलिए हम यह मुहिम चला रहे हैं। इतना ही नहीं हम प्रशासन का सहयोग भी कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रशासन तो कड़ी मेहनत कर रहा है, हमें भी प्रशासन की पूरी मदद करनी चाहिए ताकि अयोध्या में ठीक व्यवस्था बनी रहे। दल ही एक अन्य सदस्य ने बताया कि संपूर्ण भारत में हम लोग राम नाम की महिमा की जानकारी दे रहे हैं। एक अन्य सदस्य ने बताया कि हमें अपने देश को नशे से मुक्त कराना है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
About Writer
संदीप श्रीवास्तव
संदीप श्रीवास्तव करीब 25 वर्ष से ज्यादा समय से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वेबदुनिया के लिए उत्तर प्रदेश में स्ट्रिंगर के रूप में कार्य करते हैं। ....
और पढ़ें