suvichar

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

राम रहीम मामला : जम्मू, कटरा से 18 ट्रेनें रद्द

Advertiesment
Ram Rahim case
जम्मू। हरियाणा में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम के खिलाफ दुष्कर्म मामले में आज आए फैसले के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से जम्मूतवी और कटरा रेलवे स्टेशन से 18 ट्रेनों की सेवाएं रद्द कर दी गयी हैं। जम्मू से अंतरराज्यीय बस सेवाएं भी बंद हैं।
जम्मू रेलवे मंडल परिचालन प्रबंधक नवीन कुमार ने  यूनीवार्ता को यह जानकारी दी। कुमार ने कहा कि जम्मू से 12 और कटरा की छ: ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। रेलवे स्टेशनों पर भारी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं। कानून -व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण में नहीं होने पर कल भी इन ट्रेनों की सेवाएं बंद रखने के दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
 
उन्होंने कहा कि बस, टैम्पो एवं व्यावसायिक वाहन भी पंजाब अथवा उससे सटे राज्यों में जाने के लिए तैयार नहीं हैं। अंतरराज्यीय बस सेवाएं बंद रहने से जम्मू में कई यात्री फंसे हुए हैं। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बाबा राम रहीम दोषी, उग्र हुए समर्थक, भड़की हिंसा...