Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कोविंद ने नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति नायडू को दी बधाई

Advertiesment
Ramnath Kovind
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देश का नया उपराष्ट्रपति चुने जाने पर एम. वेंकैया नायडू को बधाई दी है। राष्ट्रपति भवन की ओर से रविवार को जारी ट्विटर संदेश में बताया गया कि कोविंद ने नायडू को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति भवन के एक अधिकारी ने कोविंद की ओर से नायडू को एक गुलदस्ता भेंट किया। 
 
ट्विटर पेज पर एक फोटो लगाई गई है जिसमें उक्त अधिकारी को नायडू को गुलदस्ता भेंट करते हुए दिखाया गया है। उल्लेखनीय है कि नायडू ने शनिवार को विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार गोपालकृष्ण गांधी को पराजित करके शनिवार को उपराष्ट्रपति पद का चुनाव जीता। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अपने ढंग से चीन से निपटेगी भारत सरकार : इन्द्रेश कुमार