Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

मशहूर उद्योगपति रतन टाटा मुंबई में अस्पताल में भर्ती

हमें फॉलो करें मशहूर उद्योगपति रतन टाटा मुंबई में अस्पताल में भर्ती

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, सोमवार, 7 अक्टूबर 2024 (12:42 IST)
Ratan Tata admitted to Breach Candy Hospital in Mumbai: मशहूर उद्योगपति रतन टाटा को सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें रूटीन जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 
अस्पताल के मुताबिक डॉ. गोलावाला के नेतृत्व में रतन टाटा का इलाज किया जा रहा है। अपनी तबीयत को लेकर रतन टाटा ने कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है। उन्हें रूटीन जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

क्या कहा टाटा ने : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बयान जारी कर कहा कि मैं अपने स्वास्थ्य के संबंध में चल रही हालिया अफवाहों से अवगत हूं। सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि ये दावे सही नहीं हैं। रतन टाटा ने कहा कि उम्र संबंधित हो रही स्वास्थ्य समस्याओं के कारण मेडिकल चेकअप चल रहा है। उन्होंने बताया कि कोई चिंता की बात नहीं है। लोगों और मीडिया से अनुरोध है कि अफवाह नहीं फैलाएं। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Kultali rape murder case: कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश के बाद बच्ची के शव का पोस्टमार्टम जेएनएम अस्पताल में होगा