Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रतन टाटा 'उद्योग रत्न' पुरस्कार से सम्मानित, शिंदे ने टाटा को दिया एक 'संस्थान' करार

हमें फॉलो करें रतन टाटा 'उद्योग रत्न' पुरस्कार से सम्मानित, शिंदे ने टाटा को दिया एक 'संस्थान' करार
मुंबई , सोमवार, 21 अगस्त 2023 (11:20 IST)
Ratan Tata: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने रविवार को राज्य सरकार द्वारा स्थापित 'उद्योग रत्न' (Udyog Ratna) पुरस्कार के पहले प्राप्तकर्ता उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) की सराहना करते हुए उन्हें एक 'संस्थान' करार दिया। शिंदे ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के उद्योग विकास के इंजन की मुख्य ताकत हैं। उद्योग पुरस्कार-2023 के वितरण समारोह को संबोधित करते हुए शिंदे ने रतन टाटा की प्रशंसा की।
 
टाटा संस के 85 वर्षीय मानद चेयरमैन को शनिवार को दक्षिण मुंबई स्थित उनके घर पर मुख्यमंत्री शिंदे और उपमुख्यमंत्रियों देवेंद्र फडणवीस तथा अजीत पवार ने 'उद्योग रत्न' पुरस्कार दिया। सीरम इंस्टीट्यूट के अदार पूनावाला को रविवार को 'उद्योग मित्र पुरस्कार' से सम्मानित किया गया जबकि 'उद्योगिनी पुरस्कार' गौरी किर्लोस्कर को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ मराठी व्यवसायी का पुरस्कार 'सह्याद्री फार्मर्स प्रोड्यूसर्स कंपनी' के प्रबंध निदेशक विलास शिंदे को दिया गया।(भाषा)(Photo Courtesy: Twitter)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Chandrayaan 3 Landing: इतिहास रचने से दो दिन पहले चंद्रयान-3 ने भेजीं चांद की खूबसूरत तस्वीरें