Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मैं आतंकवादियों के निशाने पर था : रविशंकर प्रसाद

Advertiesment
रविशंकर प्रसाद
नई दिल्ली। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज कहा कि नरेंद्र मोदी की ओर से संबोधित भाजपा की पटना रैली के दौरान जो लोग आतंकवादियों के निशाने पर थे वे उनमें से एक थे। गत वर्ष अक्टूबर में पटना में भाजपा रैली के दौरान हुए विस्फोट में छह लोग मारे गए थे।
 
प्रसाद ने ‘द ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन’ और फिक्की की ओर से आयोजित एक साइबर सुरक्षा कार्यक्रम में कहा, मैं आपके साथ एक बहुत ही संवेदनशील बात साझा करना चाहता हूं। गत वर्ष मेरे अपने राज्य बिहार में, प्रधानमंत्री (नरेंद्र मोदी) तब गुजरात के मुख्यमंत्री थे और एक रैली को संबोधित कर रहे थे। कुछ आतंकवादियों ने उसमें विघ्न डालने का प्रयास किया था।
 
उन्होंने कहा कि बम को संभालते समय हुए विस्फोट के दौरान मारे गए आतंकवादी के कब्जे से पुलिस ने एक पेन ड्राइव जब्त की थी। उन्होंने कहा, मेरे विभाग के सुरक्षा इकाई ने दिखाया कि पेन ड्राइव कूट रूप में थी, उन्होंने उसे खोला। मैं उसे देखकर हैरान रह गया कि उन्होंने कितनी तस्वीरें संग्रह की थी जिन्हें उन्हें निशाना बनाना था। 
 
उन्होंने कहा कि इसमें मेरी भी चार तस्वीरें थीं। मुझे नहीं पता था कि मैं इतना महत्वपूर्ण था। इस मामले में एनआईए ने सिमी के कथित आतंकवादी हैदर अली सहित 10 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi