Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

कांग्रेस शासन भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा था : प्रसाद

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ravi shankar prasad रविशंकर प्रसाद
, शनिवार, 28 मई 2016 (10:32 IST)
मुम्बई। कांग्रेस पर प्रहार करते हुए केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने गुरुवार को कहा कि पिछले संप्रग शासन की पहचान सभी मोर्चों पर घोटाला बन गई थी जबकि वर्तमान नरेंद्र मोदी सरकार ने भ्रष्ट तरीकों को उखाड़ फेंका।
प्रसाद ने कहा, 'उनके भ्रष्टाचार के स्तर को तो देखिए। भ्रष्टाचार हर जगह था- आकाश, पाताल और जमीन। उन्होंने अगस्ता वेस्टलैंड के जरिए हवा में भी भ्रष्टाचार किया, टूजी के जरिए जमीन पर और कोयला घोटाले के जरिए धरती के नीचे भ्रष्टाचार किया।' उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारमुक्त आर्थिक विकास राजग सरकार का मिशन है।
 
उन्होंने कहा, 'मैं नई दिल्ली में संचार भवन से काम करता हूं जहां टू जी घोटाला हुआ और (बाद में तत्कालीन दूरसंचार मंत्री) ए राजा जेल गए। लेकिन मैंने कार्यालय में कभी कुर्सी नहीं बदली।' प्रसाद ने कहा, 'मोदीजी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने दूरसंचार मंत्रालय से भ्रष्टाचार को उखाड़ फेंका है और मेरे कार्यालय में बिचौलियों का प्रवेश प्रतिबंधित है।' (भाषा)  
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

#WebViral बच्चों को क्या कहें जब वे पूछें सेक्स पर सवाल (वीडियो)