Publish Date: Fri, 19 May 2023 (19:07 IST)
Updated Date: Fri, 19 May 2023 (19:23 IST)
मुंबई। भारतीय रिजर्ब बैंक ने 2000 रुपए के नोट को वापस लेने का फैसला किया है। हालांकि बाजार में मौजूद 2000 के नोट फिलहाल वैध रहेंगे।
जानकारी के मुताबिक क्लीन नोट पॉलिसी के तहत आरबीआई ने यह फैसला लिया है। हालांकि लोग 30 सितंबर तक अपने नोट बदल सकेंगे।
2016 में हुई थी नोटबंदी की घोषणा : उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर 2016 को देश में नोटबंदी का ऐलान किया था। इसके बाद उसी दिन आधी रात से 500 और 1000 के नोट चलन से बाहर हो गए थे।
इस घोषणा के बाद पूरे देश में हड़कंप मच गया था। एटीएम के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग गई थीं। उस समय यह भी खबरें आई थीं कि कई लोगों ने लाइन में लगे-लगे दम तोड़ दिया था। इस घोषणा के बाद 2000, 500 और 200 रुपए के नए नोट प्रचलन में आए थे।