Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Petrol Diesel Prices: यूपी और पंजाब में हुई पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं भाव

हमें फॉलो करें Petrol Diesel Prices: यूपी और पंजाब में हुई पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी, जानिए देश के महानगरों में क्या हैं भाव
नई दिल्ली , गुरुवार, 8 जून 2023 (10:16 IST)
Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल (crude oil) की कीमतों में आज गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमी देखने में आ रही है। डब्ल्यूटीआई क्रूड (WTI crude) 0.04 डॉलर गिरकर 72.49 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है, वहीं ब्रेंट क्रूड (Brent crude) 0.08 डॉलर की गिरावट के साथ 76.87 डॉलर प्रति बैरल पर बिक रहा है। उत्तरप्रदेश और पंजाब में पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी हुई है।
 
भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार महाराष्ट्र में आज पेट्रोल की कीमत में 35 पैसे की कटौती की गई है। यहां डीजल भी कल के मुकाबले 35 पैसे सस्ता मिल रहा है। पंजाब में भी पेट्रोल 28 पैसे और डीजल 27 पैसे सस्ता हुआ है। गुजरात, उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु व कर्नाटक में पेट्रोल-डीजल के दामों में कम में आई है। आज देश के अधिकांश राज्यों में राज्य स्तर पर पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
 
देश के 4 महानगरों में दिल्ली में पेट्रोल 96.72 और डीजल 89.62, मुंबई में पेट्रोल 106.31 और डीजल 94.27, 
कोलकाता में पेट्रोल 106.03 और डीजल 92.76, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 और डीजल 94.24 रुपए प्रति लीटर के भाव रहा है। इसी प्रकार नोएडा में पेट्रोल 96.77 और डीजल 89.94, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.57 और डीजल 89.76 रुपए, पटना में पेट्रोल 107.30 रुपए और डीजल 94.09 रुपए, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपए और डीजल 79.74 रुपए प्रति लीटर के भाव हो गया है।
 
सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुंबई में लिव इन पार्टनर की जघन्य हत्या, शव को काटकर कूकर में उबाला