Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जब शिवराज सिंह आ सकते हैं तो अखिलेश क्यों नहीं आए?

हमें फॉलो करें जब शिवराज सिंह आ सकते हैं तो अखिलेश क्यों नहीं आए?
, सोमवार, 21 नवंबर 2016 (21:15 IST)
कानपुर। उत्तर प्रदेश के पुखरायां रेल हादसे के अभी दो दिन भी नहीं हुए आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। हैलट  अस्पताल घायलों का हालचाल लेने पहुंची केन्द्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जब मध्यप्रदेश के मुख्यखंत्री शिवराज सिंह चौहान घायलों को देखने आ  सकते हैं तो वह क्यों नहीं आए? 
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव कानपुर से महज 30 किलोमीटर दूरी पर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे का उद्घाटन कर  रहें है। फिर भी कानपुर रेल हादसे के घायलों को देखने नहीं आए, जबकि हादसे के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री घटना  स्थल से लेकर हैलट अस्पताल तक घायलों को ढांढस बंधाया। 
 
उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी संस्कार है, जिसके चलते हादसे के बाद रेल मंत्री सुरेश प्रभु, मनोज सिन्हा,  मप्र के मुख्यमंत्री, केन्द्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल और आज मै खुद यहां आई हूं लेकिन न तो  सपा सरकार के मुखिया आए और न ही कोई कद्दावर मंत्री जिससे साफ है कि सपा सरकार संवेदन शून्य है। इसे प्रदेश  की जनता कभी माफ नहीं करेगी।
 
मंत्री ने लगभग 40 मिनट तक घायलों के साथ संवेदना व्यक्त की और हर संभव इलाज का भरोसा दिलाया। इमरजेंसी  से लेकर वार्डों तक घायलों से बातचीत कर कहा कि केन्द्र सरकार इस दु:ख की घड़ी में आपके साथ है। इसके बाद  उन्होंने डीएम कौशलराज शर्मा व हैलट अस्पताल के प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार से भी घायलों के उपचार को लेकर चर्चा  की। (वेबदुनिया न्यूज)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

दुष्कर्मी पिता को मौत की सजा