Publish Date: Tue, 31 May 2022 (16:48 IST)
Updated Date: Tue, 31 May 2022 (16:51 IST)
क्या आपने सुना है कभी ट्रैक्टर चालक ने ट्रेन चलाई हो? वह भी 1-2 किलोमीटर नहीं बल्कि कई किलोमीटर तक और फुल स्पीड में दौड़ाई हो? यदि ऐसा नहीं सुना और देखा है सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो को देख सकते हैं।
हालांकि इस वीडियो की पुष्टि नहीं की जा रही है, लेकिन वीडियो बांदीकुई से दिल्ली के बीच का बताया जा रहा है।इस वीडियो में जो ट्रेन चलाता हुआ दिखाई दे रहा है, वह ट्रेन का ड्राइवर नहीं है बल्कि एक ग्रामीण व्यक्ति है, जो ट्रैक्टर चलाता है। यह ट्रेन ड्राइवर का रिश्तेदार बताया जा रहा है।
इसी व्यक्ति ने सोमवार सुबह यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। देखते ही देखते वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो को वायरल होने के बाद सवाल उठ रहे हैं कि रेलवे में ऐसी लापरवाही कैसे हो गई? और यात्रियों की जान किसने जोखिम में डाली। अगर कुछ हो जाता तो?
webdunia
Publish Date: Tue, 31 May 2022 (16:48 IST)
Updated Date: Tue, 31 May 2022 (16:51 IST)