Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Reliance Industries ने AFI से मिलाया हाथ, भारतीय एथलीटों को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

हमें फॉलो करें Reliance Industries ने AFI से मिलाया हाथ, भारतीय एथलीटों को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं
, गुरुवार, 14 जुलाई 2022 (20:28 IST)
मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) ने भारत में एथलेटिक्स को बढ़ावा देने के लिए एक दीर्घकालिक साझेदारी की घोषणा की है। इससे भारतीय युवा प्रतिभाओं को अवसर और विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल सकेंगी।

भारतीय एथलीटों के समग्र विकास और भारत के ओलंपिक आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज ने एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ हाथ मिलाया। रिलायंस के प्रमुख प्रायोजक बनने के साथ ही दोनों संगठनों के बीच साझेदारी और गहरी होगी। रिलायंस फाउंडेशन और एएफआई की भागीदारी वर्षों पुरानी है।
webdunia

श्रीमती नीता अंबानी ने कहा कि दुनियाभर में एथलेटिक्स सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है और इस एसोसिएशन का उद्देश्य लड़कियों पर विशेष ध्यान देने के साथ हमारी युवा प्रतिभाओं को अवसर और विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करके भारतीय एथलेटिक्स को बढ़ावा देना है।

साझेदारी का उद्देश्य देशभर से भारतीय एथलीटों की खोज, पोषण और विकास करना और उन्हें विश्वस्तरीय सुविधाएं, कोचिंग और खेल विज्ञान और चिकित्सा सहायता प्रदान करना है। इस साझेदारी में महिला एथलीटों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसका उद्देश्य लैंगिक विभाजन को पाटना और महिला एथलीटों के सपनों को साकार करना है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सावधान! कोरोना को लेकर अब लापरवाह हो रही है दुनिया