ind-pak crisis

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

रिलायंस जियो का व्यावसायिक परिचालन आगामी सप्ताहों में

Advertiesment
हमें फॉलो करें रिलायंस जियो व्यावसायिक परिचालन Reliance Jio आगामी सप्ताहों में
, मंगलवार, 29 दिसंबर 2015 (10:57 IST)
मुंबई। अरबपति मुकेश अंबानी के दूरसंचार उपक्रम रिलायंस जियो को आगामी सप्ताहों में व्यावसायिक रूप में पेश किया जाएगा। रविवार को रिलायंस जियो ने अपने कर्मचारियों के लिए जियो ब्रांड नाम से 4जी सेवाएं शुरू की थीं।
इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में पहली बार अंबानी के जुड़वां बच्चे आकाश और ईशा एक साथ दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि जियो क्यों? क्योंकि जीवन डिजिटल हो रहा है। उन्होंने पहले साल में 10 करोड़ ग्राहक बनाने का लक्ष्य रखा है। इस कार्यक्रम में रिलायंस जियो के ब्रांड एंबेसेडर बालीवुड अभिनेता शाहरूख खान के अलावा संगीत निर्देशक एआर रहमान ने जलवे बिखेरे।
 
मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी ने कहा कि जियो सिर्फ 4जी नहीं है। यह एक ऐसी प्रणाली है जो भविष्य की पीढ़ी को विश्व के लिए तैयार करेगी।
 
आकाश अंबानी ने कहा कि जब मैंने और ईशा ने अमेरिका से वापस लौटने का फैसला किया, तो हम सिर्फ अपने पिता के पदचिन्हों पर ही चल रहे थे, जो अमेरिका से लौटे थे। हमारे दादा अडन से लौटे थे।
 
जब शाहरूख ने ईशा से पूछा कि जियो क्या है? उनका जवाब था यह वह सब कुछ है जो डिजिटल बनाता है। इस पर बॉलीवुड सुपरस्टार ने कहा कि मैं फौजी से 4जी पर पहुंच गया। रहमान ने कहा कि मुझे शांति के लिए प्रौद्योगिकी चाहिए। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi