Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

हड़ताल कर रहे रेजिडेंट डॉक्टर्स को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने दिया आश्वासन, दुर्व्यवहार पर कही बड़ी बात

Advertiesment
हमें फॉलो करें Resident Doctors
, मंगलवार, 28 दिसंबर 2021 (17:21 IST)
नई दिल्ली। रेजिडेंट डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच केंद्रीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने रेजिडेंट डॉक्टरों के साथ बैठक की। डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने NEET PG काउं​सलिंग में हो रही देरी को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे रेजिडेंट डॉक्टर के साथ बैठक की।

बैठक के बाद उन्होंने कहा कि रेजिडेंट डॉक्टर तुरंत काउंसलिंग शुरू करने के लिए कई दिनों से अपना विरोध दर्ज़ कर रहे हैं। सभी रेजिडेंट डॉक्टर के साथ आज मेरी विस्तार से बैठक हुई। सुप्रीम कोर्ट में केस होने से हम काउंसलिंग नहीं कर पा रहे हैं।

6 जनवरी को कोर्ट में सुनवाई है इससे पहले भारत सरकार की ओर से हम सुप्रीम कोर्ट में रिपोर्ट जमा कर देंगे। हमारे डॉक्टर कल जब धरना दे रहे थे तब उनके साथ पुलिस की ओर से दुर्व्यवहार हुआ हो तो उसके लिए मैं खेद व्यक्त करता हूं।

मैं सभी डॉक्टरों से अपेक्षा करता हूं कि कोविड के संकट में हमारे देश के नागरिकों, मरीज़ों को दिक्कत न हो उसके लिए अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर लें।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2021 में लांच हुए ये Smartphones, जिन्होंने mobile world में मचाया तहलका