Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
Sunday, 13 April 2025
webdunia

केन्द्रीय मंत्री रमेश निशंक और गंगवार का इस्तीफा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Ramesh Nishank
, बुधवार, 7 जुलाई 2021 (13:44 IST)
नई दिल्ली। नरेन्द्र मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार से पहले शिक्षा मंत्री के अहम जिम्मेदारी संभाल रहे रमेश पोखरियाल निशंक और श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने बुधवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है।
 
रमेश निशंक उत्तराखंड से आते हैं, जबकि गंगवार उत्तर प्रदेश से। दोनों ही राज्यों में अगले वर्ष विधानसभा चुनाव होने हैं। दोनों ही मंत्रियों ने स्वास्थ्य कारणों के चलते इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे में इसी कारण का उल्लेख किया है। इस बीच, यह भी कहा जा रहा है कि नए चेहरों को मौका देने के लिए दोनों मंत्रियों को हटाया गया है। 
 
यह भी खबर है कि आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दोनों ही नेताओं को संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गैंगस्टर से सामाजिक कार्यकर्ता बने कुलबीर नरुआना की निजी गनर ने की हत्या