Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

खाने-पीने पर विवाद ठीक नहीं : रिजिजू

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rijuju on eating habits गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू पूर्वोत्तर गोमांस खाए जाने खाने की आदतों को विवाद
, शनिवार, 12 दिसंबर 2015 (08:42 IST)
नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने पूर्वोत्तर में गोमांस खाए जाने के सवाल पर सीधे जवाब देने से बचते हुए कहा है कि खाने की आदतों को विवाद का विषय नहीं बनाना चाहिए।
         
आजतक एजेंडा कार्यक्रम में लोगों के सवालों के जवाब में रिजिजू ने कहा, 'खाने-पीने पर चर्चा करना देश की सेहत के लिए ठीक नहीं है।' रिजिजू ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता मुख्तार अब्बास नकवी के विवादित बयान पर कहा, 'अगर मीडिया को लगता है कि कोई टिप्पणी या बयान सही नहीं है तो उन्हें उसे प्रकाशित या 
प्रसारित नहीं करना चाहिए।' 
 
नकवी ने कहा था कि गोमांस खाने वाले लोगों को पाकिस्तान चले जाना चाहिए। पूर्वोत्तर के विकास के सवाल पर उन्होंने कहा, 'मोदी जी ने प्रत्येक मंत्री के लिए पूर्वोत्तर का दौरा करना आवश्यक कर दिया और इस कारण हमारे मंत्रियों ने इस क्षेत्र पर विशेष ध्यान देना शुरू कर दिया है। मोदी जी ने लुक ईस्ट की धारणा को एक्ट ईस्ट में बदलने के लिए कहा है।'
        
इसी कार्यक्रम में पूर्व लोकसभा अध्यक्ष पी ए संगमा ने कहा कि शांति स्थापित करके ही पूर्वोत्तर का विकास किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नेताओं के भ्रष्टाचार के कारण इस क्षेत्र का विकास रुका हुआ है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi