Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

रोहिंग्या को बसाया तो हो सकता है हिन्दुओं का पलायन...

हमें फॉलो करें रोहिंग्या को बसाया तो हो सकता है हिन्दुओं का पलायन...
नई दिल्ली , गुरुवार, 12 अक्टूबर 2017 (10:26 IST)
नई दिल्ली। रोहिंग्या को बहुत बुरा और सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए त्रिपुरा के राज्यपाल तथागत रॉय ने यदि रोहिंग्या मुस्लिमों को देश में बसने की अनुमति दी गई तो इससे हिन्दुओं का पलायन हो सकता है। उन्होंने कहा कि इन अवैध अप्रवासियों को निर्वासित करने के केंद्र के कदम का विरोध करने वाले राजनीतिज्ञ गंदी राजनीति कर रहे है।
 
उन्होंने कहा कि भारत रखाइन प्रांत (म्यांमार के) के साथ अपनी सीमा साझा नहीं करता है तो फिर हमें इन रोहिंग्या को शरण क्यों देनी चाहिए और यदि भारत ऐसा करता है तो कल को किसी अन्य देश के इस तरह के प्रवासियों को शरण उपलब्ध करानी होगी। 
 
रॉय ने दावा किया कि यदि रोहिंग्या भारत में बसना शुरू कर देंगे तो इसका प्रभाव देश की जनसांख्यिकी पर पड़ेगा और इसके बाद हिन्दुओं का पलायन भी हो सकता है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रंप के तीसरे यात्रा प्रतिबंध को चुनौती देगा वाशिंगटन