Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ब्रिटेन के शाही दंपति ने देखा काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

Advertiesment
हमें फॉलो करें Royal Couple
काजीरंगा , बुधवार, 13 अप्रैल 2016 (14:58 IST)
काजीरंगा (असम)। ब्रिटेन के शाही दंपति प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडिलटन ने बुधवार को सफारी जीप में बैठकर काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान देखा।
 
असम के सम्मानसूचक स्कॉर्फ बिहूवन पहने शाही दंपति सुरक्षा वाहनों के बीच खुली जीप में बैठकर एक सींग वाले गैंडे के लिए मशहूर इस विश्व धरोहर स्थल के बागोरी रेंज गए।
 
शाही दंपति के राष्ट्रीय उद्यान से बाहर आने के बाद उनके साथ गए अधिकारियों ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के गेट पर इंतजार कर रहे पत्रकारों को बताया कि प्रिंस विलियम और केट मिडिलटन ने गैंडा, हिरण और कई अन्य जानवरों के देखा। वे डूंगा और राउमारी वन्य क्षेत्र कैम्प भी गए, जो मुख्य रूप से गैंडे और बाघों का बसेरा है।
 
अधिकारियों ने बताया कि शाही दंपति ने बिमोली कैम्प में नाश्ता किया और काजीरंगा के कर्मचारियों से बात की और गैंडे और हाथियों की आदतों के बारे में पूछा। इन्होंने जानवरों के शिकार के खिलाफ उठाए जाने वाले कदमों के बारे में भी पूछताछ की और यह भी जानना चाहा कि क्या वे इन उपायों से संतुष्ट हैं? (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi