Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

एमसीडी स्कूलों के लिए 400 करोड़ रुपए जारी

हमें फॉलो करें एमसीडी स्कूलों के लिए 400 करोड़ रुपए जारी
, गुरुवार, 20 अप्रैल 2023 (21:34 IST)
400 crores for MCD schools:  राष्ट्रीय राजधानी सरकार ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा संचालित स्कूलों के विकास के लिए बृहस्पतिवार को 400 करोड़ रुपए जारी किए। 
 
दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार का उद्देश्य एमसीडी द्वारा संचालित स्कूलों में सुधार करना है। उन्होंने कहा कि एमसीडी स्कूलों में करीब 9 लाख छात्र पढ़ते हैं।
 
उन्होंने कहा कि शिक्षा हमेशा दिल्ली सरकार की प्राथमिकता रही है। सरकार ने हमेशा शिक्षा के लिए बजट का एक बड़ा हिस्सा आवंटित किया है। हमारा मुख्य उद्देश्य एमसीडी स्कूलों को बेहतर बनाना है।
 
मंत्री ने कहा कि एमसीडी निधि को बढ़ाकर 1,700 करोड़ रुपए कर दिया गया है और आज हम 400 करोड़ रुपए जारी कर रहे हैं। (एजेंसी) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

शादी का झांसा देकर युवती से 3 साल तक दुष्कर्म, गर्भपात भी कराया