Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Russia-Ukraine war : बैकपुट पर पुतिन, रूस के 1000 वर्ग किमी इलाके पर यूक्रेन का कब्जा, 28 गांव छीने

पुतिन ने कहा- नहीं करेंगे कोई शांति समझौता

हमें फॉलो करें Russia-Ukraine war : बैकपुट पर पुतिन, रूस के 1000 वर्ग किमी इलाके पर यूक्रेन का कब्जा, 28 गांव छीने

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 13 अगस्त 2024 (17:51 IST)
Russia-Ukraine war News update : यूक्रेन और रूस के बीच करीब ढाई सालों से जंग चल रही है, लेकिन पहली बार ऐसा मौका आया है जब यूक्रेन रूस पर हावी होता दिखाई दे रहा है। रूस के कुर्स्क क्षेत्र में यूक्रेन की सेना ने अचानक ही धावा बोला है और अब उसका दावा है कि यहां के 1000 वर्ग किलोमीटर इलाके पर उसने कब्जा जमा लिया है। मीडिया खबरों की मानें तो रूस के 28 गांवों पर यूक्रेन ने कब्जा कर लिया है। 
पहली बार ऐसा हुआ है जब यूक्रेन ने रूस की किसी जमीन पर कब्जे का दावा किया है। जानकार मानते हैं कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार रूस को इस तरह का झटका लगा है। अब सवाल यह है कि आखिर कैसे यूक्रेन की सेना ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। 
 
बीते मंगलवार को कुर्स्क क्षेत्र में कई दिशाओं से यूक्रेन के सैनिकों ने धावा बोला। यूक्रेन से लगती कुर्स्क की 245 किलोमीटर लंबी सीमा पर रूसी सैनिक कुछ चौकियों पर मामूली हथियारों के साथ ही तैनात थे। ऐसे में यूक्रेन की सेना को अंदाजा था कि यहां ज्यादा प्रतिरोध नहीं होगा। ऐसे में यहां से अटैक किया जा सकता है।
 
अब तक यूक्रेन की ओर से छोटे-छोटे टुकड़ों में जवाबी कार्रवाई होती थी। इस बार ऐसा नहीं हुआ। एक तरफ रूसी सैनिक ऐसे हमले के लिए तैयार नहीं थे तो वहीं यूक्रेन की कई ऐसी टुकड़ियों ने हमले में हिस्सा लिया, जो कठिन जंगें लड़ चुकी हैं। रूसी मिलिट्री ब्लॉगर्स ने भी बताया है कि यूक्रेन का हमला बहुत तेज था। उसकी सैन्य टुकड़ियां तेज रफ्तार हथियारबंद वाहनों के साथ दाखिल हुईं। 
webdunia
उन्होंने रूसी चौकियों को नुकसान पहुंचाया और तेजी से अंदर घुसती चली गईं। इससे रूसी सेना में पैनिक की स्थिति हो गई। यूक्रेनी सेना की 4 ब्रिगेड के 10 हजार सैनिकों ने इस हमले को अंजाम दिया। ये लोग पश्चिमी देशों की ओर से दिए हथियारों से लैस थे। इस हमले के दौरान यूक्रेन ने बड़े पैमाने पर ड्रोन इस्तेमाल किए तो वहीं रूसी ड्रोन्स को भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज के जरिए जाम कर दिया। 
 
30 ड्रोन गिराने का दावा : यूक्रेन की सेना ने मंगलवार की रात रूस की ओर से लक्ष्य करके साधे गए करीब 30 ड्रोन को मार गिराने का दावा किया है। यूक्रेनी वायुसेना के सूत्रों ने यहां एक बयान में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दक्षिणी, उत्तरी और मध्य यूक्रेन के 8 क्षेत्रों में रूस की ओर से छोड़ गए ड्रोन को नष्ट कर दिया गया। हमले में हालांकि गैस पाइपलाइन और एक अस्पताल सहित बुनियादी सुविधाओं को नुकसान पहुंचा। 
 
उन्होंने बताया कि यूक्रेन के उत्तरपूर्वी शहर सुमी में हुए हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। सुमी क्षेत्रीय सैन्य प्रशासन ने एक बयान में कहा कि रूस के एक हवाई क्षेत्र से किंजल एयर-लॉन्च बैलिस्टिक मिसाइलों के वाहक मिग-31 लड़ाकू विमान के उड़ान भरने के बाद मंगलवार सुबह यूक्रेन में राष्ट्रव्यापी हवाई अलर्ट जारी किया गया। 
webdunia
कोई समझौता नहीं करेंगे : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन, रूसी इलाके पर कब्जा कर सीजफायर समझौते के लिए अपना पक्ष मजबूत करना चाहता है, लेकिन हम उन लोगों के साथ कोई समझौता नहीं करने वाले हैं। पुतिन ने यूक्रेन पर रूसी नागरिकों की हत्या करने और न्यूक्लियर पावर प्लांट के नजदीक हमला करने का आरोप लगाया। इनपुट एजेंसियां 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रेप केस में बंद आसाराम को जोधपुर हाई कोर्ट से मिली 7 दिन की पैरोल