Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सरहद पर बढ़ी ताकत, पंजाब सीमा पर एयर डिफेंस सिस्टम S-400 की तैनाती

Advertiesment
S-400 system
नई दिल्ली। रूस में बने ताकतवर एयर डिफेंस सिस्टम S-400 की पहली खेप भारत पहुंच गई। यह सिस्टम पंजाब सेक्टर में सीमा पर तैनात किया गया है। यहां से यह पाकिस्तान और चीन दोनों के खतरों से निपट सकता है। अक्टूबर 2018 में रूस और भारत ने S-400 की सप्लाई को लेकर डील की थी।
 
भारत को ऐसी कुल 5 यूनिट मिलेंगी। चीन और पाकिस्तान के खतरे को देखते हुए भारत को एस-400 की बहुत जरूरत थी। हालांकि अमेरिका इस सौदे का शुरुआत से विरोध कर रहा है।
 
S-400 को रूस का सबसे एडवांस लॉन्ग रेंज सर्फेस-टु-एयर मिसाइल डिफेंस सिस्टम माना जाता है। यह दुश्मन के क्रूज, एयरक्राफ्ट और बलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम है। यह सिस्टम रूस के ही S-300 का अपग्रेडेड वर्जन है। जानिए इस डिफेंस सिस्टम की खूबियां-
webdunia
webdunia
webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ब्रिटेन से लेकर अमेरिका तक कई देशों में ओमिक्रॉन ने पकड़ी रफ्तार, WHO की जश्न टालने की अपील