Shree Sundarkand

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मुसलमानों को आतंकवाद के मुकदमे में फंसाना चिंता की बात: गौड़ा

Advertiesment
हमें फॉलो करें Sadananda Gowda
नई दिल्ली , बुधवार, 1 जून 2016 (10:30 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा ने कहा है कि मुसलमानों को आतंकवाद के झूठे मामलों में फंसाना चिंता की बात है।
 
उन्होंने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मुस्लिम युवाओं के खिलाफ आतंक के झूठे केस लगाए जाने से वह चिंतित है। उन्हें बाद में सबूत ना होने की वजह से रिहा कर दिया जाता है।
 
गौड़ा अलीगढ़ में मोदी सरकार की 2 साल की उपलब्धियों को बताने के लिए मनाए जा रहे 'विकास पर्व' में शामिल होने आए थे।
 
गौड़ा ने इस मौके पर कहा कि झूठे आरोपों की जद में आने वाले समुदाय विशेष के लोगों को बचाने के लिए कानूनी संशोधनों पर विचार हो रहा है और इसमें बदलाव पर विचार किया जा रहा है।
 
उन्होंने कहा ‍‍कि आतंक के झूठे आरोपों के आधार पर मुस्लिम युवाओं को गिरफ्तार करना चिंता का विषय है। हम इसमें बदलाव लाने के बारे में सोच रहे है। लॉ कमीशन इन मामलों की कानूनी प्रक्रिया में बदलाव लाने के लिए रिपोर्ट तैयार कर रहा है। 
 
कानून मंत्री ने यह बात उस वक्त की जब उनसे मुस्लिम युवाओं पर आतंके के झूठे आरोप लगाए जाने और उनकी रिहाई के बाद उनके सामने आने वाली समस्याओं के बारे में सवाल किया गया। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पाकिस्तानी ने बनाया हनीमून मना रहे भारतीय जोड़े का वीडियो...