Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चिदंबरम की गिरफ्तारी पर बोलीं साध्वी प्रज्ञा, कलयुग में न्याय तो होता है, देर भी नहीं अंधेर भी नहीं

हमें फॉलो करें चिदंबरम की गिरफ्तारी पर बोलीं साध्वी प्रज्ञा, कलयुग में न्याय तो होता है, देर भी नहीं अंधेर भी नहीं

विकास सिंह

भोपाल। आईएनएक्स मीडिया केस में देश के पूर्व गृहमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम की गिफ्तारी के बाद अब सियासत भी तेज हो गई है। कांग्रेस के नेता जहां इसे बदले की भावना से की गई कार्रवाई बता रहे हैं तो वहीं भाजपा नेता के मुताबिक, कानून अपना काम कर रहा है। इस बीच भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने चिदंबरम का नाम लिए बिना एक ट्वीट करते हुए लिखा कि न्याय तो होता है प्रभु के यहां। कलयुग में देर भी नहीं, अंधेर भी नहीं, वंदे मातरम्।
webdunia

भाजपा सांसद ने भले ही अपने ट्वीट में चिदंबरम के नाम का उल्लेख नहीं किया हो, लेकिन इसे चिदंबरम की गिरफ्तारी से जोड़कर देखा जा रहा है। मालेगांव बम विस्फोट की आरोपी भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जिस वक्त गिरफ्तार किया गया था, उस वक्त देश के गृहमंत्री पी. चिदंबरम ही थे।

9 साल जेल में बिताने बाद जमानत पर रिहा हुईं साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कई बार मीडिया के सामने अपनी आप बीती सुनाते हुए कहा कि तत्कालीन गृहमंत्री पी. चिदंबरम के कहने परउन्हें फंसाया गया है और उन्हें जेल में यातना दी गई है।
साध्‍वी ने लोकसभा चुनाव में भोपाल में कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह को हराया था। चुनाव के दौरान भी साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने पूर्व गृहमंत्री चिदंबरम पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। वेबदुनिया से बातचीत में भी साध्वी प्रज्ञा ने अपने को जेल में जबरन प्रताड़ित किए जाने का जिक्र करते हुए चिंदबरम और दिग्विजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

INX Media Case : चिदंबरम के खिलाफ यह हो सकता है CBI का अगला कदम