Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुब्रत राय का लंबी बीमारी के बाद निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस

हमें फॉलो करें सुब्रत राय का लंबी बीमारी के बाद निधन, मुंबई में ली अंतिम सांस
, बुधवार, 15 नवंबर 2023 (00:25 IST)
सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय का मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। कंपनी ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। बयान के अनुसार, उच्च रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न बीमारियों से लंबे समय से जूझ रहे सुब्रत रॉय का दिल का दौरा पड़ने के कारण रात साढ़े 10 बजे निधन हो गया। मीडिया खबरों के मुताबिक आज उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया जाएगा।
 
कंपनी ने कहा कि उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद रविवार को उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कंपनी ने बयान में कहा कि उनके निधन से हुई क्षति को पूरा सहारा इंडिया परिवार गहराई से महसूस करेगा।
सुब्रत रॉय सहारा का जन्म 10 जून 1948 को हुआ था। वे भारत के प्रमुख कारोबारी और सहारा इंडिया परिवार के फाउंडर थे। उन्हें देशभर में ‘सहाराश्री’ के नाम से भी जाना जाता था। इनपुट भाषा

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Uttarkashi tunnel collapse : सुरंग में पाइप से 'एस्केप टनल' बनाने के लिए ड्रिलिंग शुरू, सभी श्रमिक सुरक्षित