Publish Date: Wed, 29 Jan 2020 (11:55 IST)
Updated Date: Wed, 29 Jan 2020 (11:57 IST)
मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल आज भाजपा में शामिल हो सकती हैं। समाचार चैनल आज तक के अनुसार बीजेपी दफ्तर में साइना को बीजेपी की सदस्यता दिलाने की तैयारियां की जा रही हैं।
बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा साइना को भाजपा की सदस्यता दिलवाएंगे। साइना से पहले कुश्ती पहलवान योगेश्वर दत्त और बबीता फोगाट भी भाजपा का दामन थाम चुके हैं।