Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साक्षी महाराज के सामने लड़की की जींस खोलने की कोशिश! (वीडियो)

हमें फॉलो करें साक्षी महाराज के सामने लड़की की जींस खोलने की कोशिश! (वीडियो)
लखनऊ , शुक्रवार, 6 मई 2016 (16:24 IST)
लखनऊ। यूपी के उन्नाव से भाजपा सांसद साक्षी महाराज उस समय विवादों में घिर गए जब कुछ महिलाओं ने उन्हें एक लड़की की जींस के बटन खोलकर चोट दिखाने की कोशीश की। 
 
साक्षी महाराज पर आरोप है कि उन्होंने महिलाओं को ऐसा करने से नहीं रोका। हालांकि बाद में महिलाओं को जींस के बटन खोलने से रोक दिया गया। 
 
दरअसल पुलिस पर एक भाजपा कार्यकर्ता के परिवार को बेरहमी से पीटने का आरोप है, जिससे मिलने साक्षी महाराज पहुंचे थे। पुलिस को धमकाने के आरोप में मैनपुरी में साक्षी महाराज और पूर्व एमएलसी रामनरेश अग्निहोत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
मैनपुरी में पुलिस कार्रवाई से असंतुष्‍ट भाजपा सांसद ने खुलेआम पुलिसवालों को धमकी दे डाली। उन्होंने कहा कि पुलिस ने अगर सही कार्रवाई नहीं की तो उन्हें इसका जवाब गोली से मिलेगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रिश्वत लेने वाले बड़े नामों का पता लगा रहे हैं : पर्रिकर