Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

किसने दी सलमान खान को जान से मारने की धमकी, क्या है उसका गुजरात कनेक्शन?

Advertiesment
हमें फॉलो करें Salman Khan death threat

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, मंगलवार, 15 अप्रैल 2025 (15:06 IST)
Salman Khan news in hindi : अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की धमकी देने वाला मयंक पांड्या गुजरात के वडोदरा जिले के एक गांव में मिला और वह मानसिक रूप से बीमार है। पुलिस ने 26 वर्षीय मयंक नोटिस जारी किया गया और आवश्यकता पड़ने पर पेश होने के लिए कहा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी वडोदरा के वाघोदिया तालुका के एक गांव का निवासी है और उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है।
 
जिला पुलिस अधीक्षक रोहन आनंद ने संवाददाताओं को बताया कि जांच के बाद मुंबई पुलिस को पता चला कि यह धमकी भरा संदेश वडोदरा के वाघोदिया तालुका में रहने वाले एक व्यक्ति ने भेजा था। पुलिस की एक टीम वाघोदिया पुलिस के साथ सोमवार को एक गांव में संदिग्ध के घर पहुंची। तब पता चला कि संदेश भेजने वाला 26 वर्षीय व्यक्ति मानसिक रोगी है और उसका इलाज भी हो रहा है।
 
मुंबई पुलिस ने उसे पेश होने के लिए नोटिस दिया और चली गई। नोटिस के अनुसार, जब भी आवश्यकता होगी पांडया को जांच के लिए मुंबई पुलिस के समक्ष उपस्थित होना होगा।
 
गौरतलब है कि मुंबई यातायात पुलिस की व्हाट्सएप हेल्पलाइन पर रविवार को एक संदेश आया था, जिसमें भेजने वाले ने सलमान खान की कार को बम से उड़ाने और वाई-प्लस सुरक्षा प्राप्त उनके घर में घुसकर उन पर हमला करने की धमकी दी थी।
 
इसके बाद मुंबई की वर्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2)(3) (आपराधिक धमकी) के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया और बांद्रा इलाके में खान के आवास के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी।
 
अप्रैल 2024 में सलमान के घर के बाहर चली थी गोलियां : पिछले साल अप्रैल में, 2 मोटरसाइकिल सवार लोगों ने मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट में खान के घर के बाहर 4 राउंड गोलियां चलाई थीं। पिछले साल गोलीबारी की घटना के कुछ हफ़्ते बाद, नवी मुंबई पुलिस ने बिश्नोई गिरोह द्वारा खान को मारने की साजिश का पर्दाफाश करने का दावा किया था। गिरोह ने सलमान खान को मुंबई के पास पनवेल में अपने फार्महाउस की यात्रा के दौरान मारने की साजिश रची थी। सलमान को मुंबई पुलिस ने वाई-प्लस सुरक्षा प्रदान की।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

इंदौर में नशे में धुत ड्राइवर ने पिता-बेटी को रौंदा, उजड़ गया पूरा परिवार