Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सेक्स सीडी मिलने के बाद केजरीवाल ने मंत्री संदीप कुमार को हटाया

हमें फॉलो करें सेक्स सीडी मिलने के बाद केजरीवाल ने मंत्री संदीप कुमार को हटाया
, बुधवार, 31 अगस्त 2016 (20:39 IST)
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिला एवं बाल विकास मंत्री संदीप कुमार को पद से हटा दिया। केजरीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। खबरों के मुताबिक सेक्स सीडी के बाद दिल्ली के मंत्री संदीप कुमार को हटाया गया है।
 
 
दूसरे वीडियो में एक दूसरी महिला है, जिसके साथ मंत्री जी बहुत आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में संदीप कुमार महिला को कहते हैं कि आप दिन में मत आया करें और रात को 9 बजे बाद आया करें। मंत्री जी की बात सुनकर महिला सहमति जताती है।  उल्लेखनीय है कि कैबिनेट का दर्जा मिलने के बाद महिला बाल कल्याण मंत्री संदीप कुमार ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं महिलाओं की काफी इज्जत करता हूं और सुबह घर से निकलने के पूर्व अपनी पत्नी के पैर छूता हूं। तब उनकी इस बात की काफी प्रशंसा हुई थी। 
webdunia

सनद रहे कि सिस्टम को सुधारने का ढोल पीटने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अब तक 6 कैबिनेट मंत्रियों में से 4 मंत्रियों को आरोपों से घिरे रहने के कारण हटाया गया। अभी तक संदीप कुमार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है जबकि नेशनल टीवी चैनलों को उपलब्ध कराई गई 'सेक्स सीडी' में 11 फोटो है और 9 मिनट का वीडियो है।
दागियों को पार्टी से क्यों नहीं निकालते केजरीवाल?

किसी गलत काम को नहीं करेंगे बर्दाश्त : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने कहा कि सीडी मिलने के बाद आधे घंटे के बाद संदीप कुमार को पद से हटा दिया गया। आधे घंटे के अंदर ही विधायक के खिलाफ कार्रवाई की गई। आम आदमी पार्टी अपने उसूलों पर कायम है।

आम आदमी पार्टी जीरो टॉलरेंस पर काम करती है। सिसौदिया ने कहा कि किसी गलत आदमी को बर्दाश्त नहीं करेगी करप्शन, क्राइम को लेकर किसी चीज को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहें मनीष सिसौदिया हों या अरविंद केजरीवाल। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी वृद्धि