Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

केजरीवाल की हार के बाद अन्ना हजारे पर क्यों बरसे संजय राउत?

Advertiesment
हमें फॉलो करें kejriwal anna hazare

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

, रविवार, 9 फ़रवरी 2025 (15:41 IST)
Delhi Election Results : शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने रविवार को कहा कि वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे दिल्ली विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल की हार से खुश हैं। राउत ने केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के खिलाफ पिछले कुछ सालों में लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर हजारे की चुप्पी पर भी सवाल उठाए।
 
उन्होंने कहा कि जब मोदी के शासन में भ्रष्टाचार हुआ, तब हजारे कहां थे? केजरीवाल की हार पर हजारे खुश हैं। देश को लूटा जा रहा है और धन एक ही उद्योगपति के हाथों में जा रहा है। ऐसी स्थिति में लोकतंत्र कैसे बरकरार रह सकता है? ऐसे समय में हजारे की चुप्पी के पीछे क्या रहस्य हो सकता है। ALSO READ: तेजस्वी यादव ने बताया, बिहार पर क्या होगा दिल्ली चुनाव का असर?
 
शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा कि महाराष्ट्र और दिल्ली में मतदाता सूची में गड़बड़ी के बारे में एक समान पैटर्न था। हालांकि, हजारे ने ऐसे मुद्दों पर चुप रहने का विकल्प चुना। हरियाणा में भी ऐसी ही शिकायतें की गईं। ये बिहार चुनावों में भी सामने आएंगी।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 में भाजपा के सत्ता में आने के बाद से चुनावों में संवैधानिक प्रक्रियाओं का पालन नहीं किया गया है। राउत ने दावा किया कि जीत जोड़-तोड़ और धनबल के जरिए हासिल की जा रही है। ALSO READ: दिल्ली में भाजपा सरकार, बढ़ेगी केजरीवाल की मुश्किल, पहली कैबिनेट बैठक में होगा यह बड़ा फैसला
 
भाजपा ने 70 सदस्यीय विधानसभा में 48 सीटें जीतकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी का शासन समाप्त कर दिया। हारने वालों में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज और सोमनाथ भारती शामिल थे।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

तेजस्वी यादव ने बताया, बिहार पर क्या होगा दिल्ली चुनाव का असर?