Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जेल के बाथरूम में गिरे सत्येंद्र जैन, अस्पताल में भर्ती, हालत बेहद गंभीर

हमें फॉलो करें Satyendara Jain
, गुरुवार, 25 मई 2023 (11:07 IST)
Satyendara Jain : आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को एक बार फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तबीयत खराब होने की शिकायत के बाद उन्हें पश्चिमी दिल्ली स्थित दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वे गुरुवार को तिहाड़ जेल के बाथरूम में गिर गए थे। उन्हें चक्कर आ गए थे। जिससे वे बाथरूम में गिरे थे। जानकारी के मुताबिक वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

सत्येंद्र जैन की हालत बेहद चिंताजनक बताई जा रही है। पिछले एक साल के दौरान उनका 35 किलो वजन कम हो गया है। वह मस्कुलर एट्रोफी से पीड़ित है। इन सब घटनाओं की वजह से सत्येंद्र जैन भारी अवसाद में भी हैं। इस बाबत उन्होंने जेल प्रशासन को ​एक चिट्ठी भी लिखी थी। उनको जेल में डिप्रेशन का पता चला, जिसके बाद उनको दवा और थेरेपी दी गई है।

बता दें कि इससे पहले भी सत्येंद्र जैन बाथरूम में गिर गए थे और उन्हें रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी। बीते एक हफ्ते में दूसरी बार सत्येंद्र जैन को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की स्पाइन की सर्जरी भी होने वाली है। अभी उन्हें स्पाइन में दिक्कत होने की वजह से कमर में बेल्ट पहनना पडता है। स्पाइन में प्रॉब्लम की वजह से कुछ दिनों पहले उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भी इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।
Edited by navin rangiyal/Agencies

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख से शेयर बाजार में रही गिरावट, सेंसेक्स व निफ्टी में रही गिरावट