Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, श्रीनगर में तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस

हमें फॉलो करें उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, श्रीनगर में तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस
, सोमवार, 23 दिसंबर 2019 (00:21 IST)
नई दिल्ली। हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की सर्दी जारी है, जबकि रविवार को उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। श्रीनगर में शनिवार की रात न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उत्तरी कश्मीर में गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो घाटी में सबसे सर्द स्थान रहा।

लद्दाख में कड़कड़ाती ठंड जारी है और लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.9 डिग्री सेल्सियस और कारगिल जिले में द्रास का तापमान शून्य से 21.6 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार तक तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।
webdunia

राजस्थान के चुरू में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि जयपुर में यह 9 डिग्री सेल्सियस था। हरियाणा के नारनौल में तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम 4.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की सर्दी जारी है।

मौसम विभाग ने बताया कि दोनों राज्यों के कई स्थानों पर सुबह कोहरा होने से दृष्यता काफी कम हो गई। पंजाब में, लुधियाना का न्यूनतम तापमान में सबसे कम 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है।

अमृतसर में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और पटियाला का न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मिशन विफल होने के बाद न्यू मैक्सिको में उतरा Boeing Starliner